भारतीय जनता पार्टी मण्डल कण्डाघाट द्वारा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता में “संविधान गौरव अभियान” के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित
भारतीय जनता पार्टी मण्डल कण्डाघाट द्वारा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता में “संविधान गौरव अभियान” के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद रहीं, जिन्होंने संविधान की महत्ता और उसके आदर्शों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में कई प्रमुख गणमान्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई:
तरसेम भारती (प्रदेश संयोजक, रेहड़ी-फहड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ), विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजेश कश्यप, मण्डल सचिव मनीष सूद, मण्डल कोषाध्यक्ष योगिंद्र वर्मा, अरुष गुप्ता (ज़िला आईटी सह-संयोजक), बीजेपी के वरिष्ठ नेता व जिला फेडरेशन के डायरेक्टर अशोक ठाकुर कार्तिक ठाकुर आईटी संयोजक), सुरेश शर्मा (मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा), रूप राम (मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा) आदि।
अन्य उपस्थित सदस्यों में महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षा विशाखा, मण्डल महामंत्री पूजा सल्होत्रा, चित्रलेखा, चंद्रकांता, राजेश, मनोज कुमार, अमनदेव शर्मा, रोहित ठाकुर, वरुण ठाकुर, भाविक, संसार, तरुण, नवदीप, देवेंद्र, देवी राम, किशन वर्मा, आर.डी. कौशिक (बूथ अध्यक्ष क्यारटू), अरुण ठाकुर (बूथ अध्यक्ष दंघील), विनोद शर्मा (उप प्रधान, सैंज पंचायत), पंकज ठाकुर (उप प्रधान चायल)
मंच संचालन भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया और संविधान के प्रति सभी ने अपनी निष्ठा दोहराई। मुख्य वक्ता रश्मिधर सूद ने कहा कि संविधान हमें न केवल अधिकार देता है, अपितु हमारे कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है।
मण्डल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने सभी उपस्थित सदस्यों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए इस अभियान को सफ़ल बनाने का संकल्प लिया।

