पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बोले, 12 साल बाद भी नहीं बना सीयू भवन

12 वर्षों बाद भी केंद्रीय विवि प्रदेश धर्मशाला को अपना भवन न बनना बड़ी कमी है, जो हर किसी को महसूस होती है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अब एक कैंपस का कार्य शुरू हो चुका हैं, दूसरे कैंपस धर्मशाला में भी जल्द से जल्द निर्माण पर फोकस करना होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करवाने के लिए प्रदेश सरकार को भी प्रयास करने की जरूरत है, जबकि केंद्र से भी बात रखनी होगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते हैं कि 135 करोड़ की आबादी वाले देश में स्पोट्र्स में बहुत कुछ करना बाकी है, तो ऐसे में खेलों में भारत को आगे ले जाने में सभी को महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने की जरूरत है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश द्वारा भारतीय विश्वविद्यालय संघ के सौजन्य से आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग वुमन चैपिंयनशिप के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जयराम ने प्रतिभागी खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जहां भी खेलने जाएं, जीत-हार एक तरफ रखें, और जिस क्षेत्र शहर में आप गए हो, उसकी यादें हमेशा अपने जैहन में रखें। जो भी एक बार धर्मशाला आता है, शहर को भूल नहीं पाता। वहीं इवेंट पार्टिसिपेशन हमेशा याद रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *