भाजपा के किया 169 मंडलों का गठन, मजबूत हुआ संगठन : कटवाल

शिमला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव सह प्रभारी संजीव कटवाल ने बताया की भाजपा के प्रदेश में 171 में से 169 मंडलों का गठन हो गया है। सभी मंडलों में पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त कर दिए गए हैं, इस नियुक्ति से संगठन को बल मिलेगा और आगामी समय में नई ऊर्जा के साथ भाजपा धरातल पर काम करेगी।
उन्होंने कहा प्रत्येक मंडल में 20 पदाधिकारीयो की नियुक्ति की गई है यानी पूरी प्रदेश में 3380 पदाधिकारी मंडल स्तर पर नियुक्त कर दिए गए हैं। इसी प्रकार से प्रत्येक मंडल की कार्यसमिति 48 लोगों की है और अगर देखा जाए तो इसकी गणना के मुताबिक पूरे प्रदेश में मंडल की दृष्टि से 8112 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हो गई है।
उन्होंने कहा कि केवल दो मंडलों की नियुक्ति शेष है जिसमें दोनों मंडल केलांग और स्पीति विधान सभा क्षेत्र लाहौल स्पीति के है। भारी बर्फबारी के कारण अभी नियुक्तियां नहीं हो पाई है और यह नियुक्तियां भी जल्द कर दी जाएगी।
सभी नियुक्तियां शेष नेतृत्व से चर्चा एवं विचार विमर्श कर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *