भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, दिल्ली में विशेष बैठक का आयोजन हिमाचल भाजपा रेहड़ी-फहड़ी एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती बैठक में रहे शामिल


भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या और भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक हरीश मेवाफ़रोश उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से भाजपा रेहड़ी-फहड़ी एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती ने भी विशेष रूप से भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए भाजपा की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करना रहा।
बैठक में समाज के ज़रूरतमंद वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को और सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इन योजनाओं को प्रत्येक ज़रूरतमंद तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


