सोलन जिला में मरीजों को मिलेगी मोबाइल एक्स-रे मशीन की सुविधा

25 मार्च, सोलन

सोलन जिला में अब मरीजों को मोबाइल एवस रे मिशन की सुविधा मिलेगी। यूको बैंक सोलन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को 26 लाख रुपए की मोबाइल एक्सरे मशीन डोनेट की गई है। इस मशीन के मिलने से जिला भर में रोगियों को सबसे अधिक फायदा होगा तथा क्षय रोग की पहचान समय पर की जा सकेगी। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के पास मोबाइल एक्स-रे मशीन नहीं थी जिसकी वजह से विभाग को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

उपायुक्त कार्यालय सोलन में क्षय रोग दिवस के अवसर पर क्षय रोग मुक्त पंचायत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर यूको बैंक सोलन द्वारा सीएसआर बजट के तहत 26 लाख रुपए की मोबाइल एक्सरे मशीन स्वास्थ्य विभाग को डोनेट की गई।

इस अवसर पर यूको बैंक के अंचल प्रमुख प्रदीप आनंद केसरी ने कहा कि उनके द्वारा दी गई मोबाइल एक्स-रे मशीन से यदि एक भी व्यक्ति की जान बचती है तो उनके द्वारा दिया गया यह दान सफल होगा । उन्होंने कहा कि क्षय रोग मुक्त समाज बनाने में यूको बैंक अपना हर संभव योगदान देगा। उन्होंने क्षय रोग मुक्त घोषित की गई सभी पंचायत को शुभकामनाएं दी।

यह मोबाइल एक्स रे मिशन उपयुक्त सोलन मनमोहन शर्मा के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग सोलन को दी गई है । इस अवसर पर सीएमओ सोलन डॉ अमित रंजन व यूको बैंक सोलन की मुख्य प्रबंधक निधि शर्मा सहित पंचायत के कंई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि क्षय रोग का उपचार 100% संभव है उन्होंने कहा कि सोलन जिला की 35 पंचायत को क्षय रोग मुक्त घोषित किया गया है।

बाक्स —

सीएमओ सोलन डॉक्टर अमित रंजन का कहना है कि मोबाइल एक्स रे मिशन एक छोटी पोर्टेबल मशीन होती है जिसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं स्वास्थ्य विभाग के पास इस तरह की मशीन नहीं थी जिसकी वजह से फील्ड में लगने वाले स्वास्थ्य कैंप में मरीजों के एक्स नहीं हो पाए थे इस मशीन को यूको बैंक द्वारा डोनेट किया गया है अब मरीजों को फील्ड में एक्सरे की सुविधा भी मिल सकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *