सोलन में चिट्टा तस्करी के आरोप में हरियाणा पुलिसकर्मी गिरफ्तार


दिनांक 02-04-2025 को जब पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम सोलन शहर में गश्त व अपराधी की रोकथाम हेतू मौजूद थी उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि के०एफ०सी० से दोहरी दीवार की तरफ फोरलेन बाईपास की तरफ दो युवक प्रदीप व मोहित घूम रहे है जिसमे से एक युवक प्रदीप ने खाकी वर्दी धारण की है जो उक्त दोनी युवक सोलन शहर में चिटटा / हेरोईन को बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त दोनों युवकों, जिनके नाम प्रदीप कुमार पुत्र श्री मागे राम निवासी तह0 कलायत जिला कैथल हरियाणा उम्र 40 वर्ष व मोहित पुत्र श्री सुशील कुमार निवासी डा०खा व तह० कलायत जिला कैथल हरियाणा उम्र 21 वर्ष मालूम हुये को काबू करके कुल 157 ग्राम चिट्टा / हेरोईन सहित गिरफतार किया गया। जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना सदर सोलन में पंजीकृत किया गया। इस मामले के अन्वेषण के दौरान गिरफतार दोनों आरोपियों को दिनांक 03-04-2025 को माननीय न्यायालय में पेश करके 05 दिन का पुलिस हिरासत रिमाण्ड हासिल किया गया था जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। जाँच के दौरान पाया गया कि गिरफतार आरोपियों में से एक आरोपी प्रदीप कुमार हरियाणा पुलिस का कर्मचारी है जो कैथल जिला में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। जाँच के दौरान यह भी पाया गया कि वे लोग चिटटा बेचने के लिये हरियाणा से हिमाचल आये थे जो यह चिट्टा बेचने के लिये शिमला जिला के नारकण्डा गये हुए थे परन्तु वहां पर चिट्टे की हाई रेट की जब बात न बनी तो यह चिट्टा सप्लाई करने के लिये सोलन आ गये जिनको सोलन पुलिस टीम द्वारा सुचना मिलने पर इन दोनों को गिरफतार कर लिया गया था I आरोपी पुलिसकर्मी काफ़ी समय से चिट्टा तस्करी में संलिप्त है और यह हिमाचल में ज्यादातर शिमला जिला में ही चिट्टा सप्लाई करता था जब भी वह चिट्टा की सप्लाई करता था तो वर्दी पहन लेता था जिससे कि स्थानीय पुलिस भ्रमित होकर उसको न पकड़ पाए ।गिरफतार दोनों युवकों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *