हथियार दिखाकर लूटने वाले तीन युवकों को कंडाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
साहिल निवासी गांव डेडघराट डा0 व तह0 कण्डाघाट जिला सोलन हि0प्र0 ने थाना कण्डाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आज सुबह समय करीब 09.30 बजे यह घर से दूध बेचने के लिये पैदल सड़क NH-5 से कण्डाघाट की तरफ जा रहे थे तो जब यह थड़ामुला बाबा मोड़ के पास पंहुचे तो इसी दौरान सोलन की तरफ से एक मोटरसाईकल नम्बर CH01AB-4688, जिसपर तीन लड़के सवार थे, आई तथा सड़क के किनारे पर रूक गई । यह तीनों लड़के मोटरसाईकल से उतरकर इनके पास आये तथा इनसे समय (Time) पूछा । इसी दौरान यह तीनों लड़कों ने इनसे 1500 रू0 छीन लिए* । जिस पर थाना कण्डाघाट में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस थाना कण्डाघाट की टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये सुचना प्राप्त होने के तुरन्त बाद सम्भावित स्थलों पर नाकाबन्दी की गई । इसी दौरान लुटपाट की इस वारदात में संलिप्त तीनों युवकों को पुलिस थाना कण्डाघाट की टीम द्वारा वारदात के कुछ ही मिन्टों के भीतर पुराना पेट्रोल पम्प कण्डाघाट के पास मोटरसाईकल सहित दबोच लिया। इनके द्वारा लूटी गई नकदी 1500/- रू0 भी बरामद कर लिये गये है तथा इनकी तलाशी ली गई जो इन आरोपियों से एक छुरा व दराट बरामद किया व मोटरसाईकल नम्बर CH01AB-4688 को भी जब्त कर लिया गया है। लुटपाट की इस वारदात में संलिप्त एक आरोपी सुखविन्द्र पुत्र गोबिन्दर बाबा निवासी SAS नगर मोहाली पंजाब उम्र 19 साल को आज दिनांक 20.04.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि जांच के दौरान वारदात में संलिप्त दो अन्य युवक नाबालिग पाये गये हैं, जिनके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की गई है । इस मामले की जांच के दौरान पाया गया है कि यह तीनों युवक छात्र हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं । यह तीनों युवक आज सुबह तड़के 3:30 बजे मोहाली से उपरोक्त मोटरसाईकिल पर शिमला के लिये निकले थे जिन्हें इस वारदात के बाद पुलिस थाना कण्डाघाट की टीम ने दबोच लिया। इन युवकों द्वारा प्रयुक्त उपरोक्त मोटरसाईकिल के असल मालिक तथा इन तीनों के पुर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है । वारदात में संलिप्त 02 नाबालिगों को आज दिनांक 20.04.2025 को माननीय PMJJB सोलन के समक्ष पेश किया जा रहा है जबकि आरोपी सुखविन्द्र को कल दिनाँक 21.04.2025 को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। मामले का अन्वेषण जारी है ।

