प्रदेश में आज से करवट बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश के आसार

-बागबानों की बढ़ेंगी दिक्कतें हिमाचल प्रदेश में रविवार से मौसम फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने हंै। ऐसे में 11 अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। हालांकि भारी बारिश व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस दौरान बारिश की हल्की बौछारें गिरने की संभावना है। मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं, जबकि 12 से 14 अप्रैल तक सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में शनिवार को मौसम साफ बना हुआ है।धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 10.4, सुंदरनगर 8.8, भुंतर 6.9, कल्पा 2.4, धर्मशाला 13.2, ऊना 10.5, नाहन 15.0, केलांग माइनस 1.4, पालमपुर 9.5, सोलन 8.5, मनाली 6.5, कांगड़ा 11.2, मंडी 9.1, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 9.6, चंबा 9.5, डलहौजी 10.3, जुब्बड़हट्टी 12.6, कुफरी 9.8, कुकुमसेरी 0.3, नारकंडा 6.5, रिकांगपिओ 6.0, सेऊबाग 5.5, धौलाकुआं 12.8, बरठीं 9.5, पांवटा साहिब 17.0 और सराहन में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 32.2, ऊना में 31.4, बिलासपुर में 31.3, हमीरपुर में 29.6, सुंदरनगर में 29.3, मंडी में 28.8, चंबा में 28.7, भुंतर में 28.5, कांगड़ा-नाहन में 28.2, सोलन में 27.2, धर्मशाला में 25.0, शिमला में 21.1, मनाली में 20.4, कल्पा में 17.4 और केलांग में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के कोकसर में चार दिनों के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं बारिश की संभावना से किसान-बागबान चिंता में पड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *