आयुषी को बधाई और शुभकामनाएं 🌷

यह बड़े गर्व की बात है कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र
की जुन्गा तहसील की
भड़ेच पंचायत निवासी आयुषी का चयन भारतीय राजस्व सेवा 【 IRS 】में हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आयुषी, उनकी माता *श्रीमती सुलक्षणा ठाकुर तथा पिता श्री *मदन मोहन ठाकुर* को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

प्राथमिक शिक्षा में आयुषी की शिक्षिका रहीं श्रीमती कमलेश , उनके जागरूक माता-पिता और परिवारजनों की प्रेरणा ने आयुषी को उस क्षेत्र से, जहां आज से लगभग डेढ़ दशक पहले उच्च शिक्षा का स्तर केवल 4 फ़ीसदी था, वहाँ से अखिल भारतीय सेवा 【 All India Service 】जैसी प्रतिष्ठित उपलब्धि तक पहुँचाया।

यह न केवल पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, बल्कि उन सैकड़ों युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो अपने जीवन में किसी बड़े लक्ष्य को पाने की आकांक्षा रखते हैं।

आयुषी की यह उपलब्धि क्षेत्रवासियों के लिए एक आह्वान है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और प्रगति के प्रति सजग और सक्रिय रहें।

एक बार फिर, आयुषी और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

डॉ. कुलदीप सिंह तंवर
शिमला : हिमाचल प्रदेश
23.04. 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *