Bilaspur News: अंबुजा, एसीसी के बाद अल्ट्राटेक कंपनी भी घटाएगी मालभाड़ा

अदाणी सीमेंट कंपनी एसीसी और अंबुजा के बाद अब अल्ट्राटेक कंपनी भी सीमेंट ढुलाई मालभाड़ा कम करेगी। कंपनी ने हाल ही में 13 पैसे बढ़ाकर 10.71 रुपये प्रति मीट्रिक टन प्रति किलोमीटर मालभाड़ा किया था, जिससे ट्रक ऑपरेटर खुश थे। अब अदाणी कंपनी के नए किराये के बाद अल्ट्राटेक कंपनी भी 41 पैसे मालभाड़ा कम करने जा रही है। इसका फैसला 27 फरवरी को होगा। अल्ट्राटेक कंपनी भी अब अदाणी कंपनी की तरह ही 10.30 रुपये मालभाड़ा देगी। इससे अल्ट्राटेक सीमेंट ढुलाई करने वाले 3,500 ट्रक ऑपरेटरों को नुकसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *