डिजिटल मीडिया क्लब सोलन की बैठक शहर के गोल्डन वेंचर होटल में आयोजित. सोलन में होगी राष्ट्रीय सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता

सोलन -: डिजिटल मीडिया क्लब सोलन की बैठक शहर के गोल्डन वेंचर होटल में आयोजित की गई । बैठक में क्लब द्वारा 7-ए साइड राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता क्लब के मुख्य संरक्षक कृष्ण स्वरूप ने की।
इस दौरान क्लब के प्रधान भूपेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट में देश भर की लगभग 16 टीम भाग ले रही हैं। इसके अलावा, जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए भी अलग से प्रतियोगिताएँ आयोजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा सके।
क्लब ने इस आयोजन के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही, बैठक के दौरान क्लब में कई नए सदस्यों को भी सदस्यता प्रदान की गई।
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियों को गति देने के लिए जल्द ही एक समिति गठित की जाएगी। इस आयोजन से सोलन शहर में खेल संस्कृति को नया प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि डिजिटल मीडिया क्लब को उप मंडल से जिला स्तर पर स्तरोन्नत किया जा रहा है। जिसकी पहल करते हुए बद्दी से वरिष्ठ पत्रकार ओम शर्मा व उनके साथियों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार परमाणु से महेंद्र वर्मा व धर्मपुर से राकेश दत्त को भी सदस्यता प्रदान की गई। सोलन से सुशील कंवर व विपिन शर्मा को सदस्यता दी गई।
बैठक मे 35 गणमान्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे

