अनिल वर्मा को मिला अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष पद का दायित्व

शिमला

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अनिल वर्मा को हिमाचल प्रदेश का प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया है। अनिल वर्मा सोलन में अंग्रेजी विषय के अध्यापक के तौर पर सरकारी स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें संगठन का लंबा अनुभव है, जो उनके नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। अनिल वर्मा ने 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में डिग्री कॉलेज सोलन में अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और प्रांत स्तर पर विभिन्न दायित्वों को निभाया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत में भी उन्होंने हिमाचल प्रदेश प्रांत अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपनी भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

जिन्होंने प्रांत स्तर पर प्रचार-प्रसार के दायित्व को बखूबी निभाया है। अनिल वर्मा और सुरेश सिंगटा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह, राष्ट्रीय सचिव जयंत भाई कथीरिया और राष्ट्रीय संगठन मंत्री सवनीत दिनकर का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। इस नियुक्ति से हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। उनकी इस नियुक्ति से पूरे हिमाचल प्रदेश के सभी सदस्यों में उत्साह है और सभी ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रांत के सभी जिलों में संगठन का विस्तारीकरण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *