कैंथड़ी में शहीद दिलाराम को दी श्रद्धांजलि, परिवार का किया सम्मान


सोलन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बूथ कैंथड़ी में वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिक शहीद दिलाराम के स्मारक पर तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद दिलाराम को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान शहीद दिलाराम के परिवार को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा दिया गया बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सोलन जिला प्रभारी श्री राजपाल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला सचिव नेहा ठाकुर, कैंथड़ी बूथ अध्यक्ष हरमिंदर ठाकुर, चेवा बूथ अध्यक्ष मदन ठाकुर, ग्राम पंचायत कोरो-कैंथड़ी प्रधान श्रीमती पदमा, वार्ड सदस्य नेकराम, श्रीमती सविता ठाकुर, महिला मोर्चा महामंत्री बिना ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल सचिव विकास ठाकुर उपस्थित रहे।
इसके अलावा शहीद दिलाराम के परिवार से आशा देवी, सुनील ठाकुर व अनिल ठाकुर सहित वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम सिंह ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, चैन सिंह ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, प्रताप सिंह ठाकुर, पूर्व सैनिक शेर सिंह ठाकुर, सैनिक रिशिपाल ठाकुर, विनय ठाकुर, आदित्य ठाकुर, सनी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली। उपस्थित सभी लोगों ने शहीद दिलाराम के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
