सोलन जिला राइफल एसोसिएशन द्वारा दिनांक 23.05.2025 से 25.05.2025 तक 10वीं जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित

एसोसिएशन के महासचिव विजय ठाकुर ने बताया कि जिला राइफल एसोसिएशन द्वारा दिनांक 23.05.2025 से 25.05.2025 तक स्थान कैथलीघाट महालक्ष्मी फर्नीचर के समीप 10वीं जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता, 2025 का आयोजन हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के तत्वधान में किया जा रहा है। इसमें 22 .राइफल 50 मीटर, 22 .पिस्टल 50 व 25 मीटर, 32. रिवाल्वर 25 मीटर और ट्रैप शूटिंग (12 बोर) की प्रतियोगिताएँ होंगी ।

10 मीटर एयर पिस्टल व राइफल प्रतियोगिताएँ इसी अवधि में श्री बालाजी गनफायर शूटिंग अकेडमी नजदीक छावनी रेस्टोरेंट बायपास रोड पेट्रोल पोम्प बिल्डिंग सोलन में होंगी।

प्रतियोगिता हेतु आर्म्स एमुनिशन प्रतिभागी शूटर्स को एसोसिएशन द्वारा मौका पर उपलब्ध करवाया जाएगा ।

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार, IAS प्रबंध निदेशक, हिमाचल पर्यटन विकास निगम जो पूर्व में निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग भी रहे हैं शिरकत करेंगे।और व स्वंय भी राष्ट्रीय निशानेबाज रहे हैं, के द्वारा विजेताओं को दिनांक 25.05.25 को सांय 4 बजे पुरस्कार दिये जाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *