नशा निवारण परिषद सिरमौर द्वारा कार्यकारिणी का गठन
देवराज शर्मा, सिरमौर
नशा व नशे के कारोबारियों को जड़ से मिटाने के लिए नशा निवारण परिषद सिरमौर द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया गया। नशे का कारोबार खत्म हो इसके लिए नशा निवारण परिषद जिला सिरमौर के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम उपायुक्त सिरमौर व पुलिस अधीक्षक सिरमौर से भी मिली।नशा निवारण परिषद का एक ही मूल मंत्र है कि जिला सिरमौर से नशे का कारोबार व नशा को खत्म करने के लिए वह दिन रात मेहनत करेंगे। नशा निवारण परिषद के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह परमार ने कहा कि नशे को लेकर जहां गांव गांव शहर शहर में जागरूक अभियान चलाया जाएगा वही ऐसे कारोबारियों का भी पता लगाया जाएगा जो नशे का कारोबार करते हैं। उन्होंने कहा कि नशा निवारण परिषद का एक ही उद्देश्य है कि हर परिवार में खुशियां रहें क्योंकि आज कई परिवार के बच्चों में नशे की लत लगने के कारण बहुत परेशानियां बढ़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर नशा निवारण परिषद नाहन, सराहां ,पावटा, शिलाई ,रेणुका,राजगढ़ व कालाअंब इत्यादि क्षेत्रों में नशा निवारण परिषद का गठन करेगा जो अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नशा निवारण परिषद के लिए लगातार जनसमर्थन मिल रहा है।नशा निवारण परिषद को लेकर जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह को परिषद का पैटर्न इन चीफ, पावटा के पूर्व विधायक किरनेश जंग को पैटर्न, नगर परिषद नाहन के वरिष्ठ पार्षद योगेश गुप्ता को कोऑर्डिनेटर्स नियुक्त किया गया। इसके अलावा अधिवक्ता विनीत महिंद्रा को महासचिव,जितेंद्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष,अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा व पूर्व फुटबाल कोच नरेंद्र थापा को परिषद का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।इसके अतिरिक्त बी एस ठाकुर को मुख्य सलाहकार, इकबाल मोहम्मद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,पूर्व पार्षद अंबरीश सिंह, पार्षद वीरेंद्र पासी व इमाम को उपाध्यक्ष,पार्षद श्रुति को मुख्य संगठन सचिव, अवंतिका अंजुम शेख व संदीप कुमार कश्यप को सह सचिव, अधिवक्ता अमित अत्री को मुख्य कानूनी सलाहकार,अंकुश थापा को कार्यालय सचिव,देवराज शर्मा व आशीष अली को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
।

