गगरेट के पत्रकार पर वेवजह पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के खिलाफ भड़के प्रैस क्लब हरोली के पत्रकार

हरोली क्षेत्र के अंतर्गत जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र के एक पत्रकार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने खिलाफ प्रैस क्लब हरोली के पत्रकारों ने एसडीएम हरोली विशाल शर्मा के माध्यम से एसपी ऊना को ज्ञापन भेजा है। जिसकी सूचना प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी भेजी गई है। प्रैस क्लब हरोली के अध्यक्ष गणपति गौतम का कहना है कि पत्रकारों को धमकाना व झूठी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाकर दबाना कदापि सहन नही किया जाएगा। अगर पुलिस ने शीघ्र इस झूठी पुलिस रिपोर्ट को निरस्त नहीं किया तो शीघ्र ही इस मामले को लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। धूप में बारिश व आंधी तूफान में हर परिस्थितिओं में पत्रकार निष्काम भाव से लोगों सभी सूचनाएं पंहुचाने में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं।जिस खबर को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है उसमे दोनों पक्षों का बयान लिखा गया है उसके बाबजूद एक पत्रकार के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करना न्यायसंगत नहीं है। प्रैस क्लब हरोली इसकी कढ़ी निंदा करता है और मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करके इसे निरस्त करने के आदेश देने की मांग करता है। इस दौरान प्रैस क्लब हरोली के अध्यक्ष गणपति गौतम, महासचिव नवीन कुमार, सुलिंन्द्र कुमार व विजय राणा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *