भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश (प्रांत पूर्व) की कार्यशाला का सफल आयोजन

सोलन, 15 जून 2025 — भारत विकास परिषद, हिमाचल प्रदेश प्रांत (पूर्व) की कार्यशाला आज सोलन के एक निजी होटल में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य परिषद की गतिविधियों को अधिक संगठित, प्रभावी तथा जनहितकारी दिशा में आगे बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम का आरंभ सुबह 9 बजे पंजीकरण एवं नाश्ते के साथ हुआ, जिसके पश्चात परिषद गीत, मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्वलन एवं ‘वंदे मातरम्’ के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

प्रांत महासचिव श्री नरेंद्र खट्टर ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। इसके बाद प्रांत अध्यक्ष श्री अशोक टंडन ने “भारत विकास परिषद क्या है” विषय पर प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए परिषद की विचारधारा, उद्देश्य एवं राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला में विभिन्न प्रांतीय संयोजकों द्वारा परिषद की गतिविधियों पर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें संगठन, सेवा, संस्कार, महिला सशक्तिकरण तथा पर्यावरण से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार साझा किए गए।
मुख्य विषयों पर वक्ताओं ने गहन व्याख्यान प्रस्तुत किए:
• सत्यम शर्मा – परिषद के कार्य एवं शिष्टाचार
• वीरेंद्र सहगल – आदर्श शाखा निर्माण
• सोमनाथ शर्मा – संगठन एवं संरचना
• डीपीएस छाबड़ा – संपर्क विभाग की भूमिका
• नीरज गोयल – वित्त विभाग की गरिमा
इसके पश्चात प्रतिभागियों को तीन समूहों में विभाजित कर सामूहिक चर्चा आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक समन्वय, वित्तीय अनुशासन, कार्यकर्ता निर्माण, शाखा सशक्तिकरण एवं संवाद के महत्व पर मंथन हुआ।
कार्यशाला का समापन वरिष्ठ मार्गदर्शक उत्तर क्षेत्र-1, संगठन सचिव हरिन्द्र गुप्ता के विचारों और प्रेरणा से हुआ। इसके उपरांत डॉ. सत्यव्रत भारद्वाज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ पूर्ण हुआ।
इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से शाखा अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, सचिव कमल किशोर शर्मा, सत्यम शर्मा, दीप कुमार, दिनेश गोयल, भूपेश धीमान, डॉ. मुकेश प्रभाकर, रामायण चौधरी, नेहा ठाकुर, डॉ. सुधा गुप्ता, अमर सिंह वोहरा, रजनी प्रभाकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि के रूप में एस.एन. कपूर, डॉ एम.पी सिंघल तथा डॉ. राकेश धीमान को सम्मानित किया गया।
यह जानकारी शाखा के प्रेस सचिव विनोद गुप्ता द्वारा प्रदान की गई।

