ग्राम पंचायत तुंदल में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से एक दिवसीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ विशेष जागरूकता शिविर का आयोजित

आज दिनांक 23-06-2025 को खंड कंडाघाट के ग्राम पंचायत तुदल के पंचायत भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से एक दिवसीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उप मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता S.L कश्यप,स्वास्थ्य सामुदायिक अधिकारी पिंकी ठाकुर,औषधि निरीक्षक सोलन प्रीति शर्मा,आयुष विभाग के प्रतिनिधि डॉ यशपाल गर्ग,ग्राम पंचायत प्रधान चित्रलेखा एवं अन्य पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ शिविर में बाल विकास परियोजना कंडाघाट के वृत साधुपुल में “बेटी है अनमोल” योजना के अंतर्गत बेटियों को FD वितरित की गई तथा बेटी जन्मोत्सव में 2 बेटियों वेधा तथा आराध्या को सम्मानित किया गया शिविर में उप मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता S.L कश्यप ने NDPC एक्ट तथा इसमें संलिप्त व्यक्ति सजा तथा जुर्माने के बारे में विस्तृत जानकारी दी

आयुष विभाग के प्रतिनिधि डॉ यशपाल गर्ग ने PNDT एक्ट के बारे में पंचायत के लोगों को जागरूक किया औषधि निरीक्षक और स्वास्थ्य सामुदायिक अधिकारी पिंकी ठाकुर जी ने नशीली दवाइयों के दुरुपयोग एवं बच्चों में नशे के लक्षणों को पहचानने और इसकी रोकथाम के बारे में बताया गया पर्यवेक्षिका साधुपुल सुषमा शांडिल्य ने बाल विवाह, घरेलू हिंसा तथा विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई वृत खण्ड समन्वयक ईशान शर्मा एवं वृत साधुपुल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रही
