दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में डॉक्टर डे पर छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में डॉक्टर डे के अवसर पर सभी स्कूल विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्कूल प्रधानाचार्या रूपाली साहा की अगुवाई में हुई इस जांच में विद्यार्थियों के भार, आंखों की जांच, दांतों की स्थिति और पोषण इत्यादि के बारे में जानकारी ली गई। स्थानीय अस्पताल से आए चिकित्सकों की टीम जिनमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी एस नंदा, दंत चिकित्सक गुरप्रीत ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। इस मौके पर प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने बताया कि 1 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिन डॉक्टरों के चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो एक प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री थे। चिकित्सक पीएस नंदा ने बच्चों से बढ़ते नशे की प्रवृति से दूर रहने को कहा। उन्होंने बच्चों एवं समाज में बढ़ती फोन की लत पर चिंता जताई। उनका कहना था कि लगातार फोन चलाते रहने और मीडिया गतिविधियों के कारण आज आज कई प्रकार की स्वास्थ्य चिंताएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बच्चों से इसका कम प्रयोग करने का आह्वान किया। दंत चिकित्सक गुरप्रीत ने बच्चों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने एवं दांतों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। चिकित्सकों की टीम में स्टाफ नर्स संतोष ने भी भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डीआर गुप्ता, समिति सदस्य प्रमोद कुमार, और मुकेश राणा ने सभी विद्यार्थियों से स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।जारी कर्तादिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट सोलन

