राजनीति पार्टियों को भी देना होगा अपने कार्यकर्ताओं को आरक्षण : राजीव शर्मा
राजीव शर्मा प्रवक्ता आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने अपने प्रेस वक्तव्य में कहा कांग्रेस व बीजेपी मुख्य सत्ताधारी पार्टियां अपनी जमीनी कार्यकर्ता का शोषण करती चली आ रही है और उनसे जुड़े लोगों को हर चुनाव में जी जान से पूरे समर्पण से पार्टी के पक्ष में काम जन जन हर घर द्वार पर भेजा जाता है और वो भी अपना सब कुछ अपनी पार्टी के प्रति सदमार्पित कर डालते है वो तो दिन रात एक करते है परंतु चुनाव समाप्त होते ही वो किसी मंत्री साहब बन जाते है और सत्ता के गुरूर में खुद को पार्टी का ठेकेदार मान लेते है और बेचारा कार्यकर्ता अपने वजूद को बचाने ओर खुद की अनदेखी होने के बाबजूद भी बाहरी दिखावे और अपनी प्रतिबद्धता निभाते रहते है यहां तक कि मंत्री तो कभी भी अपनी महत्वाकांक्षा या निजी स्वार्थ के लिए पाला बदल डालते है और लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते है जब समय आता है तो अपने चुनाव के समय खुद जवान हो जाते है या अपने पुत्र मोह को उजागर कर सत्ता को खुद पर ही केंद्रित कर देते है चाहे ओर तो ओर दूसरी पार्टी में भी उनके ही रिश्ते नाते चुनाव लड़ते है ये मात्र सोलन निर्वाचन क्षेत्र की बात नहीं जहां फिर एक बात ससुर दामाद के स्थान पर जीजा साला राजनीति में अठखेलियां करते दिख सकते है और बेचारे कार्यकर्ता जो हर बार अगले चुनाव का इंतजार करते करते अपना सबकुछ लूटने के बाद हताश होकर घर बैठ जाते है और उनकी जगह नए लोग इस ठगी का शिकार होने के लिए कतार में खड़े दिखते है बड़े खेद की बात है कि क्या कोई अन्य इनसे अधिक काबिल या ऊर्जावान है ही नहीं अब या तो इनको पार्टी आरक्षण दे की इतने समय लगातार बिना रुके बिना थके ओर अपने परिजनों ओर परिवार की रुसवाई के बाबजूद निस्वार्थ जूझते चले आ रहे है क्या वो अपना जीवन सिर्फ शोषित होकर बीता दे उन्हें आवाज उठानी चाहिए और तीसरे विकल्प को मजबूती प्रदान कर अपनी शक्ति का बोध करवाना चाहिए और अब ये उपयुक्त समय आ गया है आम आदमी पार्टी देश में सबसे तेजी से उभरती हुई पार्टी है दिल्ली में छल कपट और झूठे आश्वासनों के चलते लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे है लेकिन ईश्वर ईमानदार की ही अधिक परीक्षा लेता है दिल्ली के बाद पूरे देश में आम आदमी पार्टी का प्रचार व प्रसार तेजी से हो रहा है गुजरात का मॉडल भी घबरा गया है आम आदमी पार्टी गुजरात की जीत के बाद ये स्पष्ट है कि लोगों को पता चल गया है कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही अपने किए वायदों को संगीदगी से निभाने के लिए हमेशा कृतसंकल्प रहती है और उसमें सभी कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाता है कोई भतीजा वाद या पुत्र मोह कार्यकर्ता के समर्पण के आड़े नहीं आता या तो खुद को सबसे पुरसनी या सबसे बड़ी पार्टी का दंभ भरने वालो को टिकट देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भी कुछ आरक्षित करना होगा या फिर ईमानदार विकल्प को चुन कार्यकर्ता को इनके भ्रम को तोड़ना होगा और क्यों न ये शुरुआत सोलन विधान सभा से हो क्योंकि हिमाचल का मुख्य द्वार है ये आप आदमी पार्टी में सभी ऊर्जावान साथियों का जो सच में अपने क्षेत्र का विकास चाहते है का स्वागत है

