सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात नशा तस्कर उवेद खान PIT NDPS एक्ट के तहत हिरासत में भेजा गया

जिला सोलन पुलिस ने कुख्यात नशा तस्करों जो बार बार मुकदमे दर्ज होने पर भी जमानत पर बाहर आकर नशा तस्करी में संलिप्त हो रहे हैं, पर नकेल कसते हुए प्रिवेंटिव डिटेंशन यानी निवारक हिरासत की कार्यवाही लगातार जारी है जिसका मकसद मादक पदार्थ तस्करी करने वाले आदतन अपराधियों को पुनः अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने से रोकना है जिस सन्दर्भ में जिला सोलन पुलिस द्वारा PIT NDPS Act 1988 (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs & Psychotropic Substances) के प्रावधानों के अनुसार ऐसे आरोपियों को निवारक हिरासत में रखने के सन्दर्भ में मादक पदार्थ तस्करी करने वाले आदतन अपराधियों को निवारक हिरासत के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को 15 प्रस्ताव भेजे गए थे जिनमे से नशा तस्करी के कुख्यात 05 आदतन अपराधियों की निवारक हिरासत के आदेश हिमाचल प्रदेश सरकार से प्राप्त करके जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है जो अभी भी जेल में है । *इसी क्रम में पिछले कल मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अन्य कुख्यात आदतन अपराधी उवेद खान पुत्र श्री राहत खान निवासी गाँव सिरीनगर डाकखाना व तहसील कंडाघाट, जिला सोलन, हि०प्र० को पुलिस थाना कंडाघाट की टीम द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार/सक्षम प्राधिकारी के आदेशानुसार इस अधिनियम के अंतर्गत निवारणात्मक कार्यवाही करते हुए धारा 3(1) PIT NDPS Act 1988 के अंतर्गत नियमानुसार हिरासत में लेकर 03 महीने के लिए जेल में भेजा गया है । यह आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी का कुख्यात आदतन अपराधी है जिसके विरुध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 05 मामले दर्ज है जिनमे 01 मामला थाना बालूगंज शिमला, 01 मामला थाना आनी कुल्लू, 01 मामला थाना लालडू मोहाली पंजाब 01 मामला पुलिस थाना सदर सोलन व 01 मामला पुलिस थाना कंडाघाट के तहत पंजीकृत हुए थे जिनमे करीब 48 ग्राम चिट्टा/हेरोइन व 415 ग्राम चरस मादक पदार्थ बरामद किया गया था I यह आरोपी इन मामलों में माननीय न्यायालय से जमानत पर था परन्तु फिर भी यह आरोपी नशा तस्करी में लगातार सक्रिय था तथा पुलिस द्वारा बार बार पकड़े जाने के बाद जेल से जमानत पर बाहर आने पर फिर नशा तस्करी करने लग जाता था ।* *जिला पुलिस द्वारा अभी तक मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले कुल 06 कुख्यात आदतन अपराधियों के विरुध धारा 3(1) PIT NDPS Act 1988 के अंतर्गत कार्यवाही करके जेल भेजा गया है I इस संदर्भ में जिला पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों की निवारक हिरासत की प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी i*

