आवेदन तिथि 14 जुलाई तक बढ़ाई गई

प्रदेश के परिवहन विभाग द्वारा 350 चयनित मार्गों पर स्टेज कैरिज बस रूट के संचालन के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि को 14 जुलाई, 2025 तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन कविता ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा इन 350 चयनित मार्गों पर स्टेज कैरिज बस रूट के संचालन के लिए 09 जून से 30 जून, 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस आवेदन तिथि को 14 जुलाई, 2025 तक बढ़ाया गया है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि चयनित मार्गों की सूची और इन रूटों के आबंटन प्रक्रिया के नियम व शर्तों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट https://online.himachaltransport.hp.gov.in/publiclogin पर उपलब्ध है।
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *