सोलन को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक – उपायुक्त

सोलन     दिनांक 04.07.2025

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। मनमोहन शर्मा गत दिवस स्वास्थ्य अधिकारियों व उद्योग संघों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों व उद्योगों का आपसी समन्वय के साथ कार्य करना आवश्यक है ताकि अधिक से अधिक लोगों को टी.बी. रोग के बारे में जागरूक किया जा सका।
उपायुक्त ने कहा कि उद्योगों को निक्षय मित्र के रूप में पंजीकरण करवाना चाहिए ताकि टीबी रोगियों को पोषण, निदान व व्यावसायिक सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि उद्योगों के कर्मचारियों की टी.बी. जांच करवाना तथा शीघ्र रोग का पता चलने से सही समय पर उपचार आरम्भ किया जा सकता है। इससे जहां टी.बी. रोग की रोकथाम में सहायता मिलेगी वहीं कार्यस्थल का वातावरण सौहार्द भी बनेगा।
उन्होंने अधिकारियों को टी.बी. जागरूकता और रोकथाम का समर्थन करने के लिए सीएसआर के माध्यम से सामुदायिक पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में टी.बी. रोग के लक्षणों, जांच व उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर ज़िला टी.बी. अधिकारी डॉ. गगनदीप राज हंस, केन्द्रीय टी.बी. डिवीजन टीम की डॉ. भवानी सिंह कुशवाह, निक्षय मित्र अभियान के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. धर्मा राव सहित ज़िला के प्रमुख उद्योगों और औद्योगिक संघ उपस्थित थे।    
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *