ग्रामीण विकास की ओर एक सशक्त कदम: सोलर लाइट से रोशन होंगे सकोड़ी व झाझा पंचायत के छह गाँव

कंडाघाट, सोलन:

एफआरडीपी परियोजना के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक द्वारा वित्त पोषित व कार्यदायी संस्था माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन (MVDA) के सहयोग से कंडाघाट ब्लॉक की सकोड़ी और झाझा पंचायतों में विभिन्न विकासात्मक पहलों का संचालन किया जा रहा है।

इन पहलों का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों की आजीविका को सशक्त बनाना और सतत विकास को बढ़ावा देना है।इसी क्रम में, सकोड़ी, शिलडू, भड़ेच, डूंटी, चिरगड़ा और काथला गांवों में 60 सोलर लाइट्स स्थापित की जा रही हैं। यह पहल विशेष रूप से दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में रात्रिकालीन रोशनी की कमी, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों और मूलभूत सुविधा की कमी को दूर करने के उद्देश्य से की जा रही है।गत वर्ष भी कोट, पुजारली, धारियां, डुनो, झाझा और क्यार गांवों में 60 सोलर लाइट्स एचडीएफसी बैंक व माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन के सहयोग से लगायी गयीं थी. सोलर लाइट से होने वाले प्रमुख लाभ:कार्बन उत्सर्जन में कमी:सौर ऊर्जा का प्रयोग परंपरागत विद्युत उत्पादन पर निर्भरता को कम करता है

, जिससे पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।सुरक्षा और दृश्यता में सुधार:रात के समय बेहतर रोशनी से ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा होती है और असामाजिक या आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण संभव होता है।ऊर्जा की बचत और दीर्घकालिक लाभ: सौर ऊर्जा एक निःशुल्क और अक्षय ऊर्जा स्रोत है, जिससे बिजली की बचत के साथ-साथ दीर्घकालीन आर्थिक लाभ भी मिलते हैं।एचडीएफसी बैंक व माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है, बल्कि यह ग्रामीण समुदायों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *