स्वच्छ शहर समृद्ध शहर कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत कंडाघाट के सभा कक्ष में अध्यक्षा गीता देवी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान पर बैठक आयोजित|

दिनांक 13/02/2025 को स्वच्छ शहर समृद्ध शहर कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत कंडाघाट के सभा कक्ष में अध्यक्षा श्रीमती गीता देवी जी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान पर गहन चर्चा की गई| इस 2 माह तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार किया गया| इस 2 माह की अवधि पर समय-समय पर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर पंचायत की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं से संबंधित नागरिकों को जागरूक किया गया। इस शिविर के माध्यम से लोगों को प्रशासन से सीधा संवाद करने का अवसर मिलेगा | नागरिकों को समाधान शिविर के माध्यम से ऑनलाइन Citiजन सेवा पोर्टल में 9 प्रकार की सेवाएं जैसे की ट्रेड लाइसेंस , गार्बेज कलेक्शन ऑनलाइन बिलिंग , विज्ञापन कनोपी होर्डिंग Permission, पैट पंजीकरण में पंजीकृत के बारे में बताया जायगा | इसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता और सफाई के प्रति जागरूक करना है, साथ ही स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *