ग्राम पंचायत मशीवर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास से आयोजित

ग्राम पंचायत मशीवर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास,के साथ मनाया गया सर्वप्रथम ध्वज की पूजा की गई उसके उपरांत ध्वजारोहण किया गया और उसके उपरांत पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया पूर्व में रहे सभी प्रधान उप प्रधान ब्लॉक समिति सदस्य वार्ड सदस्यों को प्रधान द्वारा सम्मानित किया गया ।

साथ ही प्रधान ग्राम पंचायत मशीवर द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी गई साथ ही सैनिकों द्वारा इस देश की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च न्योछावर करने हेतु उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान चतर सिंह रघुवंशी श्रीमती रीता कश्यप श्री राजेंद्र कश्यप श्रीमती किरण शर्मा पूर्व उप प्रधान विजय राम कश्यप राजेश शर्मा कुलदीप ठाकुर और सभी पूर्व वार्ड सदस्य तथा वर्तमान उप, प्रधान नरेश कुमार और सभी वार्ड सदस्य कौशल्या जी कमलेश जी नरेंद्र जी कृष्ण जी सुमन जी व पंचायत सचिव अनिल नेगी जी उपस्थित है पूर्व सैनिकों में श्री राजाराम श्री संजीव कुमार श्री पदम सिंह थापा व श्री राजेंद्र कुमार जी को इस अवसर पर सम्मानित किया गया ।शिक्षा विभाग से रिटायर्ड श्री चंद्र शास्त्री जी बिजली विभाग से रिटायर्ड श्री अश्विनी शर्मा जी डाक और बहुत से गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

