डीडब्ल्युपीएस के नन्हें बच्चों ने सीखे टेबल मेनर और साफ-सफाई के गुर

दिनांक 13/08/25

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट के युकेजी और नर्सरी के छोटे बच्चों को टेबल मेनर और साफ-सफाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। स्कूल प्रधानाचार्या रूपाली साहा के निर्देशन में इस गतिविधि को किया गया। बच्चों के रचनात्मक गुणों को विकसित करने के लिए और सभ्य समाज में अच्छे व्यवहार के विकास के लिए यह गतिविधि की गयी। इस गतिविधि में बच्चों ने होटल में काम करने वाले शैफ की पोशाकें पहनी थी। जो बहुत ही सुंदर लग रही थी। छोटे बच्चों ने पहली बार किचन की कार्यप्रणाली को देखा जो उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण बन गया। गतिविधि के बारे स्कूल प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने कहा कि छोटे बच्चों में सीखने की क्षमता बहुत अधिक होती है। ऐसे में बच्चों में गुणात्मक विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां बेहद आवश्यक है। उन्हां ने बताया कि छोटी आयु में जो आदतें हमारे व्यवहार में सम्मिलित हो जाती है वो जीवन भर हमारे व्यक्तित्व का अंग बन जाती है। ऐसे में आयु के इस दौर में बच्चों के रचनात्मक गुणों के विकास के लिए गतिविधियां बेहद महत्वपूर्ण रहती है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डी०आर० गुप्ता, समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश राणा ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को इस गतिविधि के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *