ग्राम पंचायत हिन्नर के गौड़ा मैदान में आयोजित श्री ब्रिजेश्वर मेला के समापन अवसर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरसेम भारती ने की शिरकत

गौड़ा (हिन्नर), 18 अगस्त 2025 — ग्राम पंचायत हिन्नर के गौड़ा मैदान में आयोजित श्री ब्रिजेश्वर मेला का समापन आज हर्षोल्लास के साथ हुआ। मेले के अंतिम दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरसेम भारती उपस्थित रहे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मधु भारती भी मंच पर उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल प्रतियोगिताओं ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। समिति सदस्यों और ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि का हार्दिक स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शुभम ठाकुर, अमन ठाकुर, अरुष गुप्ता, संदीप तिवारी, मनोज कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि तरसेम भारती ने कहा कि ऐसे मेले हमारी संस्कृति और परंपरा के संवाहक हैं और नई पीढ़ी को समाज से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने मेला समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

