नगरोटा बगवां वार्ड नम्बर 4 की 21 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

नगरोटा बगवां वार्ड नम्बर 4 की 21 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या कर ली । जानकारी के अनुसार के परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए वहां उसे सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां भेज दिया। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन आरम्भ कर दी तथा युवती के शव को पोस्टमार्टम हेतु टाण्डा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। थाना प्रभारी रमेश ठाकुर ने बताया कि परिजनों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर न किया तथा पुलिस ने धारा 174 आईपीसी के तहत आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *