गयेटी थियेटर के बाल महोत्सव में इम्परसनेटर नाटक के अभिनय की हुई प्रशंसा, शुक्रवार को किया जायेगा सम्मानित

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट ने शिमला के गयेटी थियेटर में आयोजित बाल महोत्सव रंगमच प्रतियोगिता में खूब प्रशंसा बटोरी है। शुक्रवार को नाटक में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। स्कूल प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की है उनका कहना था कि गयेटी थियेटर जैसे बड़े मंच पर अभिनय करना विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय पल था। यह नाटक गयेटी में 4 अक्तुबर को प्रदर्शित किया गया था। इस नाटक के प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की है। नाटक को देखने वालों में कुछ बच्चों के अभिभावक भी आये हुए थे उनके द्वारा अपने बच्चों को एक बड़े मंच पर देखना एक शानदार अवसर था।

इस प्रतियोगिता में 19 स्कूलों के विद्यार्थियांे ने भाग लिया था। गयेटी में नाटक में अभिनय का अवसर सभी विद्यार्थियोें के लिए पहला अवसर था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी रहे फिल्म जगत के जानेमाने कलाकार विनीत कुमार ने बच्चों के अभिनय को सराहते हुए कहा कि किसी भी नाटक में दर्शकों की प्रसंशा जजों के निर्णय से कहीं अधिक महत्व रखती है। उनका कहना था कि यह विद्यार्थियों के लिए पहला पड़ाव था इसके बाद आने वाली प्रतियोगिताओं में निश्चित रूप से विद्यार्थी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।शुक्रवार को किया जायेगा विद्यार्थियों को सम्मानितगयेटी में अपने अभिनय से चौतरफा प्रशंसा बटोरने वाले स्कूल के छात्रों को शुक्रवार को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों ने पूरे छ मास लगातार पसीना बहाया। जिसके कारण उनको ये मुकाम हासिल हुआ। विद्यार्थियों ने नाटक में एक बहरूपिये के जीवन को दिखाया था कि किस प्रकार एक बहरूपिया अपनी कला को समाज में जिंदा रखना चाहता है लेकिन समाज बहरूपिये को अलग अलग प्रकार से लेता है। उसका अंतर्द्वन्द्व ही इस कथानक का मुख्य भाग था। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डी आर गुप्ता, समिति सदस्य प्रमोद कुमार, और मुकेश राणा ने सभी विद्यार्थियों की उनके इस कार्य के लिए खूब प्रशसा की तथा उनको भावी कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

Type / to choose a block

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *