श्री बृजेश्वर महाराज मतीवाल मेले के तहत आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थानंद भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

सोलन। श्री बृजेश्वर महाराज मतीवाल मेले के तहत आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थानंद भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
इस मौके पर राकेश शर्मा, ईश्वर सिंह और रमेश चंद भी उनके साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान तीर्थानंद भारद्वाज ने खिलाड़ियों से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना की और मेला कमेटी को ₹21,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

भारद्वाज ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण स्तर पर युवाओं को मंच प्रदान करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं।
🎙️

