तरसेम भारती पुनः बने भाजपा रेहड़ी-फड़ी एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक

सोलन (हिमाचल प्रदेश)।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर तरसेम भारती पर भरोसा जताते हुए उन्हें रेहड़ी-फड़ी एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति की खबर से रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं और झुग्गी-झोपड़ी समुदाय में अपार हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है।

तरसेम भारती ने रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप तथा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

उन्होंने कहा—

“मेरा यह सौभाग्य है कि मैंने पहले भी रेहड़ी-फड़ी एवं झुग्गी-झोपड़ी वर्ग के कल्याण और अधिकारों की लड़ाई में कार्य किया है। मेरा संकल्प रहेगा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और हर मेहनतकश व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सके।”

तरसेम भारती ने यह भी कहा कि वे इस प्रकोष्ठ के माध्यम से इस वर्ग से जुड़ी समस्याओं को पार्टी और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *