पच्छाद क्षेत्र की एक दर्जन सड़कों को खोलने में पी डब्ल्यू डी विभाग ने तेजी से किया कार्य शुरू

देवराज शर्मा , सिरमौर
पच्छाद क्षेत्र की एक दर्जन सड़कों को खोलने में पी डब्ल्यू डी विभाग ने जेसीबी मशीनों व कर्मचारियों को लगा दिया है। पच्छाद क्षेत्र की यह एक दर्जन सड़के क्षेत्र में हुई भारी वर्षा से बंद हो गई थी।सड़के बंद होने के कारण जहां लोगो को यातायात करने में भारी परेशानी हो रही थी वहीं
क्षेत्र के लोगों को अपनी नकदी फसलों को व दुग्ध उत्पादको को दूध बेचने में भी भारी परेशानी हो गई थी।
पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब एक दर्जन मार्ग भारी वर्षा के कारण हुए बंद हो गए थे। जिसमे
सराहां चमरोगी नाहन, सराहां सिरमौरी मंदिर कोट, बागथन शुतिया सोलन, बंटी घाट बसाहां चनालग,सराहां परवाणु, सराहां रेणुका, सराहां मरयोग सरसु, सराहां मंडी खड़ाना, सराहां मेहेंदो बाग, सराहां मंडी घाट सोलन, सराहां गागल शिकौर डगा लगा , सराहां चनालग सोलन व गागल शिकौर तकाहां आँजी सड़के भारी मलबा आने से बंद हो गई थी। बजगा पंचायत प्रधान मानसिंह, बागथन पंचायत के उपप्रधान अनूप ठाकुर , बनाहां धीनी पंचायत के पूर्व प्रधान अनूप शर्मा,जामन की शेर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य तारा दत शर्मा, बाग पशोग पंचायत प्रधान राजेश्वरी शर्मा,नैना टिक्कर पंचायत के पूर्व प्रधान शिव कुमार गुप्ता, नारग पंचायत के पूर्व प्रधान विद्या दत शर्मा,दुग्ध उत्पादक सुरेंद्र कुमार,राजेंद्र दत्त,संजीव कुमार,हीरालाल व सत्य प्काश ने बताया कि पच्छाद क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण उनके क्षेत्र को जोड़ने वाले सड़क मार्ग मलबा आने के कारण बंद हो गए थे जिस कारण लोगों को जहां यातायात करने में भारी कठिनाई हुई वही किसानों को अपनी नकदी फसलें व दूध उत्पादों को अपने दूध बेचने में भी कठिनाइयां हुई।उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यडी विभाग द्वारा कई सड़कों को सुचारू रूप से चला दिया गया है व जो संपर्क मार्ग अभी खोलने बाकी है उन्हें भी खोला जा रहा है।पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता सराहां आर एस ठाकुर ने बताया कि जेसीबी मशीनें व विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्दी से जल्दी सारी यातायात सुविधा सुचारू रूप से चल सके।उन्होंने कहा कि अधिकतर सड़कों को शीघ्र ही बहाल कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *