ओल्ड कोर्ट रोड की पार्किंग बनी अब तक की सबसे महंगी पार्किंग 27 लाख रुपये में हुई नीलामी
सोलन। नगर निगम सोलन की ओल्ड कोर्ट रोड स्थित पार्किंग इस बार रिकॉर्ड बोली के कारण चर्चा में रही। एपीआर मेगा स्टोर बरठीं (बिलासपुर) के मालिक पंकज राणा ने इस पार्किंग का ठेका 27 लाख रुपये में लिया है। यह अब तक की सबसे ऊंची बोली मानी जा रही है।
यह पार्किंग शूलिनी माता मंदिर के समीप स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता शूलिनी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लगातार बढ़ती भीड़ के चलते यह पार्किंग अधिकांश समय भरी रहती है, जिसके कारण इस बार इसकी बोली अन्य सभी पार्किंगों की तुलना में काफी अधिक रही।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस बार की बोली प्रक्रिया से निगम की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उनका कहना है कि इतनी ऊंची बोली न केवल नगर निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगी, बल्कि शहर की पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की दिशा में भी यह कदम महत्वपूर्ण साबित हो

