डॉ. शांडिल ने कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण किया।
डॉ. शांडिल ने निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माणाधीन अस्पताल, तृतीय स्तरीय ट्रॉमा केन्द्र तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल के भवनों का निरीक्षण किया और निर्माण तथा सुविधाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
डॉ. शांडिल ने कहा कि इस 200 बिस्तर वाले बहुउद्देशीय अस्पताल में ट्रॉमा केन्द्र के साथ-साथ मातृ शिशु इकाई का पृथक से निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय अस्पताल के निर्माण पर लगभग 130 करोड़ रुपए से अधिक व्यय किए जा रहे हैं। बहुउद्देशीय अस्पताल का 60 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल के लिए धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह, कांग्रेस नेता लक्ष्मी दत्त शर्मा, संधीरा सिंह सीनू, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवर, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *