श्री जगदंबा रामलीला मंडल सोलन के सभी पदाधिकारी और कलाकारों ने श्री रामलीला क्लब चंबा में दशरथ की भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ कलाकार अमरेश महाजन के निधन पर जताया शोक।

महाराज दशरथ के किरदार में श्रीरामलीला क्लब चंबा के वरिष्ठ कलाकार अमरेश महाजन ऊर्फ शिभु भाई ने मुख से आप प्राण मांग लेंगे के शब्द निकलते ही मंच पर प्राण त्याग दिए और वो अमर हो गए ।
श्री जगदंबा रामलीला मंडल सोलन के सब पदाधिकारी और कलाकार इस अचानक हुए श्री अमरेश महाजन जी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए रामलीला मंचन के अभिनय से एक महान कलाकार अलविदा कह गया हम भगवान श्री हरि से प्रार्थना करते हैं की इस पुन्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार और रामलीला मंडल के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस न सहन करने लायक दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे जगदंबा रामलीला मंडल सोलन इस दुख की घड़ी में श्री अमरेश महाजन जी के परिवार व रामलीला मंडल के साथ खड़ा है।

हम सब मंडल के पदाधिकारी और कलाकार दिवंगत श्री अमरेश महाजन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भगवान श्री राम के आशीर्वाद से स्वर्गीय श्री अमरेश महाजन जी की पुन्य आत्मा का वास बैकुंठ धामा में हो ऐसी प्रार्थना हम भगवान श्री राम से करते है।
स्वर्गीय अमरेश महाजन जी 40 सालों से रामलीला मंचन में किरदार निभा रहे थे उनका नाम रामलीला मंचन के लिए सदियों तक रहेगा। जगदंबा रामलील मंडल सोलन भी इस वर्ष स्वर्गीय अमरेश महाजन जी नाम से एक अवॉर्ड कलाकार को दे कर महान आत्म को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।
हरीश मारवाह (निर्देशक)
मुकेश गुप्ता (वरिष्ठ संयोजक)
धर्मेंद्र ठाकुर (प्रधान)
मनोज गुप्ता (कोषाध्यक्ष)
कुलदीप रावत ( सह निर्देशक)
सुमित खन्ना ( सचिव)वरिष्ठ उप प्रधान सुनील शर्मा, विजेंद्र शर्मा, हमेश जग्गी,उप प्रधान सचिन वर्मा, प्रदीप तंवर,मीडिया प्रभारी तिलक राज, सचिव मनीष मारवाह, गुरशरण सिंह, रोहन साहनी।
समस्त कलाकार श्री जगदंबा रामलीला मंडल सोलन
जारीकर्ता मुकेश गुप्ता
