दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट ने “हिमाचल टेक लीग 2025” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। यह प्रतिष्ठित तकनीकी प्रतियोगिता 8 नवम्बर 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर, हिमरश्मि परिसर, विकासनगर, शिमला में आयोजित हुई, जिसमें चार वर्गों में कुल 100 टीमों ने भाग लिया।

स्कूल की टीम ने प्रधानाचार्या रूपाली साहा के मार्गदर्शन में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया और महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं।

रोबोट बैटल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
कक्षा पांच के धनंजय ठाकुर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया।

ड्रोन प्रतियोगिता के स्काई सेवियर में द्वितीय स्थान — टीम एस एस 14
कक्षा सातवीं के कृषव ठाकुर, मनन अत्रि तथा कक्षा पांच के विहान चौधरी ने बेहतरीन कौशल दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

भागीदारी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्र–छात्राएँ:

कक्षा 5: अद्वय नेगी, अर्श परिहार
कक्षा 6: अत्रेयी दास, आधार्या सिंह ठाकुर, अंश सिंह, हर्षिल वर्मा, हर्षिता, राघव, सरस किमटा, काशीका, पदमा खांडो
कक्षा 7 : आरव शर्मा, कनिष्क
ग्रेड 8: अन्वी
ग्रेड 9: अंशुल

विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी है। प्रधानाचार्या डॉ. रूपाली साहा ने कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की लगन, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रमाण है तथा भविष्य में भी ऐसे मंचों पर स्कूल अपनी श्रेष्ठता कायम रखेगा।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डीआर गुप्ता, समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश राणा ने सभी प्रतियोगियों को बेहतर प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *