आज दिनांक 03/11/2023 शुक्रवार को हाटी समिति सोलन की पत्रकार वार्ता सोलन में हुई !
आज दिनांक 03/11/2023 शुक्रवार को हाटी समिति सोलन की पत्रकार वार्ता सोलन में हुई! पत्रकार वार्ता को केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ• अमीचंद कमल व् सोलन इकाई के अध्यक्ष योगराज चौहान ने सम्बोधित किया! पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डॉ अमीचंद कमल ने कहा की प्रदेश सरकार जल्दी से जल्दी हाटी जनजाति को जनजातीय होने के सर्टिफिकेट बनाने शुरू करे जिस से की नौकरी की तयारियो में लगे युवाओ को ST केटेगरी के तहत नोकरियो के लिए अप्लाई कर सके! गौरतलब रहे की प्रदेश सरकार में अभी हजारो की संख्या में शिक्षा विभाग व् अन्य विभागों में नौकरियां निकली हे जिसके फार्म आजकल भरे जा रहे हे. लेकिन 4अगस्त 2023 को जनजातीय बिल पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के पश्चात 3 महीने वितने पर भी यंहा धरातल पर नहीं उतरा जा था है! जिस से की ST वाले युवाओ को भी अब जनरल केटेगरी में ही नौकरियों के लिए अप्लाई करना होगा! दूसरा मुद्दा आजकल विभिन्न संघटनो द्वारा हाटियो को जनजाति अधिकार मिलने पर आपत्ति जताने पर कहा की उन्हें यह अधिकार सभी संवैधानिक चरणों को पार करने के पश्चात मिला हे ! 1979 में नेशनल कमिशन फॉर SC/ST ने हमे पात्र माना हे प्रदेश सरकार ने उसी स विधान सभा में प्रस्ताव पारित कर हाटी को जनजाति का अधिकार देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा! प्रदेश के राज्यपाल की संस्तुति हे! नोडल एजेंसी की रेकोमोडेशन हमे हे! तो किस आधार पर हम पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हे? डॉ अमीचंद ने कहा की कुछ दिनों में ही इस बिल पर स्पष्टीकरण प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से आ जाएगा और उसके बाद हाटी समिति का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री महोदय से मिलेगा और इस कानून को शीघ्र अतिशीघ्र धरातल पर लागू करने की मांग करेगा! हाटी समिति चाहेगी की एक महीने के अंदर जनजाति के सर्टिफिकेट बन जाए! अगर ऐसा नहीं होता हे तो उसके पश्चात गिरिपार में एक बढ़ी महाखुमली का आयोजन किया जाएगा जिसमे 15-20 हजार लोग भाग लेंगे उसी महाखुमली में फिर आगे की रणनीति तय होगी!
धन्यबाद
जातिकर्ता :- योगराज चौहान हाटी
अध्यक्ष सोलन हाटी समिति
8529099666


