जेयूआईटी में ICIIP-2025 सम्मेलन का शुभारंभ

जेपीयूआईटी में इमेज सूचना प्रसंस्करण पर आठवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICIIP-2025 का उद्घाटन कुलपति प्रो. आर. के. शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. एल. डी. बेहरा रहे।
उद्घाटन समारोह में प्रो. विवेक सहगल, डॉ. अमित जाखड़, डॉ. अरविंद कुमार सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी व संकाय सदस्य मौजूद रहे। संचालन डॉ. रुचि वर्मा ने किया।
पहले दिन प्रो. बेहरा और आईआईटी पटना की डॉ. श्रीपर्णा साहा ने मुख्य सत्रों को संबोधित किया। कई समानांतर तकनीकी सत्र भौतिक व वर्चुअल मोड में आयोजित हुए।
सम्मेलन को 820 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए, जिनकी 16% स्वीकृति दर ने इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूत किया।
भारत सहित 20 से अधिक देशों और प्रमुख आईआईटी, एनआईटी, शोध संस्थानों की भागीदारी ने कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समृद्ध बनाया।
ICIIP-2025 से इंटेलिजेंट इमेज प्रोसेसिंग क्षेत्र में उच्च-गुणवत्ता शोध, अंतरराष्ट्रीय सहयोग व युवा शोधकर्ताओं को प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।
