साढ़े पांच किलो सोना और 596 किलोग्राम तांबे से चमकेगा नयनादेवी मंदिर का गुंबद

प्रदेश के ऐतिहासिक शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी का गुंबद जल्द सोने का नजर आएगा। मुख्य मंदिर के गुंबद को स्वर्ण मंदिर की तरह सोने का बनाने का काम शुरू हो गया है। गुंबद पर लगभग साढ़े पांच किलोग्राम सोना और 596 किलोग्राम तांबा प्रयोग में आने का अनुमान लगाया गया है। यह भी पढ़ें:- हिमाचल अप्रैल में नहीं कटेगा एनपीएस का शेयर, ओपीएस के लिए अभी नहीं मांगा विकल्प गुंबद पर सोना लगाने के 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस राशि को दिल्ली के एक व्यवसायी गुप्त दान कर रहे हैं। इस काम को करने के लिए गुजरात और राजस्थान के कारगीर बुलाए गए हैं। कारीगर अभी गुंबद लगाई जाने वाली तांबे और सोने के मिश्रण की प्लेट तैयार कर रहे हैं। इन प्लेट पर नक्काशी भी की जा रही है। प्लेट तैयार होने के बाद उन्हें गुंबद पर लगाने का कार्य किया जाएगा। गौरतलब है कि श्री नयनादेवी देवी जी में श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर सोने और चांदी का दान करते आए हैं। इससे पहले गर्भगृह में लगाने के लिए पंजाब के एक श्रद्धालु ने तीन किलोग्राम सोना दान किया किया था। मंदिर के गुंबद पर सोने का कलश नाभा के एक श्रद्धालु ने स्थापित कराया था, जबकि एक श्रद्धालु ने 19 किलोग्राम का चांदी का छत्र दान किया था। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि श्री नयनादेवी जी के मुख्य मंदिर के गुंबद को सोने की तरह बनाने का काम मंदिर न्यास की निगरानी में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *