भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोलन की एक विशेष बैठक आयोजित

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोलन की एक विशेष बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर सन्नी जी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सोलन में किया गया,जिसमें मुख्य रूप से महामंत्री संगठन सिद्धार्थन उपस्थित रहे,साथ में भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन के अध्यक्ष रतन सिंह पाल उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमोरी जी डिप्टी मेयर नगर निगम सोलन मीरा आनंद वह भारतीय जनता पार्टी शहरी मंडल स्थानीय मंडल शैलेंद्र गुप्ता और जिला महा मंत्री युवा मोर्चा सोलन हेमराज ठाकुर और नरेंद्र चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी जिला से प्रदेश के पदाधिकारी वह मंडलों के अध्यक्ष व उनके पदाधिकारी उपस्थित रहे
महामंत्री संगठन सिद्धार्थन जी ने सगंठन में युवाओं की भागीदारी के बारे में बताया वह युवाओं को किस तरह अपने साथ लोगों को जोड़ना है और किस तरह आचरण व व्यवहार के साथ युवा मोर्चा के साथियों को आगे बढ़ाना है इस विषय में मार्गदर्शन किया, व भारतीय जनता पार्टी के विचारों को साझा किया और नवनियुक्त कार्यकारिणियों को बधाई दी,वह उन्हें आगे अधिक जोश से कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रतनपाल जी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यों का उल्लेख किया,व युवाओं का मार्गदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोलन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो भी कार्य युवा मोर्चा को देगी,उसे वह बहुत अच्छे तरीके से पूरा करेंगे और विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोलन पूरे प्रदेश भर में सबसे ऊपर रहेगा…और हमारे युवा मोर्चा के सभी मंडल प्रदेश भर में हर कार्य में सबसे आगे रहेंगे…जय श्री राम
