गांधीनगर: तरसेम भारती की सक्रिय भूमिका—गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से की शिष्टाचार भेंट

गांधीनगर/अहमदाबाद।हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा रेहड़ी-फड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती ने आज गांधीनगर में गुजरात के माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट अहमदाबाद में आयोजित होने जा रही नेशनल कंज़्यूमर वेलफ़ेयर काउंसिल (AICWC) की राष्ट्रीय स्तर की मुख्य बैठक से पूर्व हुई।तरसेम भारती, जो नेशनल कंज़्यूमर वेलफ़ेयर काउंसिल (AICWC) के वर्किंग चेयरमैन के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, ने राज्यपाल महोदय के साथ उपभोक्ता संरक्षण, सामाजिक सरोकारों और संगठन के आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उपभोक्ताओं, रेहड़ी-फड़ी वालों तथा समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा को परिषद की प्राथमिकता बताया।भेंट के दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने तरसेम भारती के नेतृत्व एवं सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए परिषद द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।इस अवसर पर AICWC के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलेश मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एम. पी. वर्षा, राष्ट्रीय आमंत्रित अध्यक्ष शांता जैन, गुजरात प्रदेश अध्यक्षा उषाबेन पटेल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश रिज़वी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दोषी प्रमुख रूप से शामिल रहे।भेंट के उपरांत तरसेम भारती ने कहा कि राज्यपाल महोदय से प्राप्त मार्गदर्शन परिषद के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बैठक का उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों को सशक्त करना और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय व जागरूकता की पहुंच सुनिश्चित करना है।
