जेओए आईटी 817 में दर्ज होगी FIR; एसआईटी खंगाल रही परीक्षाओं का रिकार्ड

जेओए आईटी पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने इस सप्ताह एक ओर एफआईआर दर्ज करेगी। पेपर लीक मामले में विजिलेंस की जांच पोस्ट कोड 817 की जांच में कई अहम साक्षय मिले हैं। इन साक्षय के आधार पर विजिलेंस इसी सप्ताह पेपर लीक मामले में एक और अलग से एफआईआर दर्ज करेगी। इससे पहले विजिलेंस ने कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले में चार एफआईआर दर्ज की हैं। विजिलेंस को आरोपी महिला कर्मचारी के घर से विजिलेंस को कुछ परीक्षाओं के प्रश्न पत्र मिले थे। अब इन पेपरों के लीक होने की विजिलेंस ने अलग से एफआई दर्ज की है। विजिलेंस ने कर्मचारी चयन आयोग की महिला कर्मचारी के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैंं। पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने आठ आरोपियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दायर कर दी है। इसके बाद अब विजिलेंस और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है। विजिलेंस की ओर कई ओएमआर शीट भी जांच के लिए एफएसएल में भेजी गई थी, जिसमें कुछ ओएमआर शीट में भी गड़़बड़ी मिली है। एफएसएल की रिपोर्ट में एक ही पेन से दो अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट भरने का खुलासा हुआ है।
जिसमें आयोग के चपरासियों द्वारा अभ्यर्थियों की ओमएमआर शीट भरने के मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विजिलेंस की जांच में मिले अन्य साक्षय के आधार पर जेओए आईटी 817 में विजिलेंस एक और एफआईआर दर्ज करेगी। विजिलेंस अब पता लगा रही है कि आरोपी महिला और एजेंट के तार कहां-कहां जुड़े हैं। विजिलेंस पता लगा रही है कि आयोग द्वारा आयोजित की गई कौन कौन सी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। एडीजीपी विजिलेंस सतवंत अटवाल का कहना है कि पेपर लीक मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि एसआईटी की जांच में कई अहम साक्षय मिले हैं। उन्होंने बताया कि विजिलेंस जल्द ही इस सप्ताह पेपर लीक मामले एक और एफआईआर दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *