कंडाघाट में बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितकंडाघाट:

कंडाघाट में बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितकंडाघाट:मिनी सचिवालय कंडाघाट में शनिवार को पंचायत समिति (बीडीसी) कंडाघाट के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एसडीएम कंडाघाट गोपाल चंद्र शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।दोपहर एक बजे आयोजित इस समारोह में बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसमें छावशा वार्ड से अंजनेश कुमारी, तुंदल से प्रोमिला कश्यप, बीशा से हेमंत कुमार, बांजनी से इंदिरा देवी, चायल से महेश इंद्र, धंगील से सुरेंद्र कुमार, हिन्नर से रतनी देवी, क्वारग से ज्ञान चंद, सिरीनगर से राजविंद्र कौर, देलगी से वीना देवी, कोट से नारायणी देवी, ममलीग से भगत राम, सतडोल से ममता देवी, सायरी से भागेश राठौर तथा कनेर वार्ड से अंजना ठाकुर ने शपथ ली।इस अवसर पर एसडीएम ने सभी सदस्यों को जानकारी दी कि बीडीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जल्द ही तिथि निर्धारित कर नोटिस जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *