कंडाघाट नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प
कंडाघाट नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्पसोलन जिला के कंडाघाट नगर पंचायत में नवनिर्वाचित सातों पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह विधिवत रूप से आयोजित किया गया। इस दौरान उपमंडलाधिकारी गोपाल शर्मा ने सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह में नगर पंचायत से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।शपथ लेने वाले पार्षदों में वार्ड नंबर 1 से रवि सेठी, वार्ड नंबर 2 से पुनीत शर्मा, वार्ड नंबर 3 से राजकुमार शर्मा, वार्ड नंबर 4 से पुष्पा देवी, वार्ड नंबर 5 से रजिता सूद, वार्ड नंबर 6 से नीरज तथा वार्ड नंबर 7 से मोनिका पंडित शामिल रहे।इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी, उपाध्यक्ष मनीष सूद, पूर्व पार्षद जितेंद्र वर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।उपमंडलाधिकारी गोपाल शर्मा ने इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्षदों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।समारोह के साथ ही कंडाघाट नगर पंचायत में नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हो गई है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

