कंडाघाट में विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में पौधारोपण, 50 पौधे लगाए


कंडाघाट, 4 अगस्त 2026आज दिनांक 4 अगस्त 2026 को उप मंडल कंडाघाट में ग्राम पंचायत मही, के हाथों गांव में अध्यक्ष उप मंडल विधिक सेवा समिति एवं सब जज कंडाघाट युद्ध वीर सिंह के तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के लगभग 50 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन कंडाघाट, तहसीलदार कंडाघाट अनिल राणा, वन विभाग तथा स्थानीय पंचायत का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन कंडाघाट के प्रधान राजीव शर्मा सहित अन्य अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर किया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है।
इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया
