कंडाघाट में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित, 11 अगस्त को अगली बैठक का निर्णय

कंडाघाट में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने विधिवत रूप से कार्यभार संभालते हुए बैठक का संचालन किया। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश के लोकप्रिय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, पार्टी की राज्य महासचिव (संगठन प्रभारी सोलन) अनीता वर्मा, जिला अध्यक्ष सुभाष बरमानी सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, एमसी वार्ड के प्रधान, बूथ अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आमंत्रित किए जाएंगे।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कंडाघाट में अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा और लोगों को राहत मिलेगी।उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में प्रत्येक बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 11 अगस्त को होने वाली बैठक को संगठन के लिए “मील का पत्थर” बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *