कांग्रेस कमेटी सोलन की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 29 अगस्त को, बड़ोग में होगा पौधारोपण
सोलन,26 :जिला कांग्रेस कमेटी सोलन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आगामी 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को आयोजित की जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुभाष वर्माणी करेंगे। बैठक में विशेष रूप से जिला प्रभारी श्री महेंद्र चौहान मौजूद रहकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे और उन्हें उनके कर्तव्यों व जिम्मेदारियों की जानकारी देंगे।संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना तय करने के लिए बुलाई गई इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, जिला के सभी 5 ब्लॉकों के अध्यक्षों, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों (अग्रिम संगठनों) के अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।दो चरणों में आयोजित होगा कार्यक्रम:प्रथम चरण (पौधारोपण): प्रातः 10:00 बजे बड़ोग गाँव की वन भूमि में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधरोपण किया जाएगा।द्वितीय चरण (मुख्य बैठक): प्रातः 11:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी भवन, सोलन में मुख्य संगठनात्मक बैठक शुरू होगी।
बैठक का मुख्य एजेंडा: इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करना, संगठन की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा करना है। चूंकि यह बैठक केवल जिला स्तर के पदाधिकारियों और प्रमुखों के लिए सुनिश्चित की गई है, इसलिए जिला अध्यक्ष श्री सुभाष वर्माणी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, शहरी अध्यक्ष और फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।
