नाहन के वरिष्ठ भाजपा नेता विनय गुप्ता का निधन, डॉ. राजीव बिंदल ने जताया गहरा शोक

सिरमौर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय गुप्ता का लंबे समय से अस्वस्थ चलने के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विनय गुप्ता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका संगठन के प्रति समर्पण, सेवाभाव और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय जुड़ाव हमेशा याद किया जाएगा। बिंदल ने उनके निधन को सिरमौर भाजपा के लिए बड़ी क्षति बताया।
विनय गुप्ता का भाजपा संगठन और सार्वजनिक जीवन से लंबे समय तक जुड़ाव रहा। वह नाहन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे। इसके अलावा वह अपनी पंचायत में तीन बार प्रधान, नाहन ब्लॉक समिति के अध्यक्ष तथा सिरमौर भाजपा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। वर्ष 2023 में उन्हें दोबारा सिरमौर भाजपा की कमान सौंपी गई थी। बाद में उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभाई
