रैपर एम सी स्टेन सानिया मिर्जा के फेयरवेल मैच में पहुंचे, रैपर को देख सानिया ने लगाया गले।

नई दिल्ली: बिग बॉस 16 के विनर और रैपर एम सी स्टेन हैदराबाद में टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के फेयरवेल मैच में पहुंचे. इस दौरान स्टेन ने सानिया को उनकी आगे की जिंदगी के लिए बधाई दी और एक लाइव परफॉर्मेंस दी. वहीं रैपर को देख सानिया ने उनका वेलकम करते हुए उन्हें गले लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है.  

इस मौके पर स्टेन काले रंग के आउटफिट में काफी कूल नजर आए तो वहीं सानिया अपने टेनिस आउटफिट में नजर आईं. स्टेन का ये कूल अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आया. 

हर तरफ छाएं हैं एम सी स्टेन 
बता दें कि बिग बॉस 16 के विनर एम सी स्टेन आजकल हर तरफ छाए हुए हैं. वहीं उन्होंने पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है. स्टेन ने महज 23 साल की उम्र में ही इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *